फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 20 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ले रहीं धूप बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन नालागढ़ की ओर से हंडूर एसएचजी फेडरेशन कार्यालय पंजेहरा में धूप बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में 20 स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक लीला ठाकुर की ओर से किया जा रहा है। महिलाओं को धूप बनाने में उपयोग होने वाले कच्चे माल का चयन, मिश्रण तैयार करने, उत्पादन तकनीक, पैकेजिंग एवं गुणवत्ता की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट हेड प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें