फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा ब्लॉक में पंचायत चुनावों को लेकर रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देशन में अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। विकास खंड पट्टा में पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा के नए भवन में चुनावी रिहर्सल की गई। रिहर्सल की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कुलदीप सिंह सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र में बद्दी के उपमंडल मजिस्ट्रेट ने नियुक्त 42 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) को चुनाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों और मतदान प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान मतपेटियों की सीलिंग, चुनावी दस्तावेजों के सुरक्षित रखरखाव और मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि इस सफल रिहर्सल के बाद अब प्रशासन पंचायत चुनावों को जमीनी स्तर पर सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें