बद्दी के आईआरजी संस्था के कार्यालय में बैठक की आयुष आहार पर जानकारी देते हुए संस्था के कार्यक्र
- फोटो : 1
आईआरजी संस्था ने नर्सिंग काॅलेज में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने नेस्ले आर एंड डी के सहयोग से भोजिया नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षुओं के साथ आयुष आहार एवं पारंपरिक अनाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के कार्यालय में भोजिया नर्सिंग कॉलेज के 32 नर्सिंग छात्रों के साथ आयुष आहार एवं पारंपरिक अनाज पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को आयुष आधारित पोषण, पारंपरिक अनाजों एवं स्वस्थ जीवनशैली की वैज्ञानिक समझ प्रदान करना था, ताकि वे भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ समुदाय स्तर पर भी सही पोषण संदेश प्रभावी रूप से पहुंचा सके। जागरूकता सत्र के दौरान छात्रों को ज्वार, बाजरा, रागी, कोदा एवं कुटकी जैसे पारंपरिक अनाजों के पोषण गुणों, आयुष आहार की अवधारणा और दैनिक जीवन में इनके समावेशन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आईआरजी एनजीओ के प्रोग्राम ऑफिसर बलजिंदर सिंह ने बताया कि नर्सिंग छात्रों के साथ मिलकर बद्दी क्षेत्र में रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष आहार, पारंपरिक अनाज एवं स्वस्थ जीवनशैली पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।