फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रशिक्षुओं ने स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में योगाभ्यास का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डीएलएड और बीएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के विभागाध्यक्ष हीरा दत्त शर्मा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। इसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। शर्मा ने कहा कि योग को केवल एक दिन मनाकर औपचारिकता पूरी नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान भौतिकतावादी दौर में लोगों का शारीरिक और मानसिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में योग शिक्षा शरीर को स्वस्थ, हृष्ट-पुष्ट और निरोग बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। शर्मा ने कहा कि समाज को औषधिविहीन व्यक्ति और अपराधविहीन समाज की आवश्यकता है। योग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के विकास पर जोर दिया। शर्मा ने स्वामी विवेकानंद का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें