फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रशिक्षु नर्सों ने ली मानवता की सेवा की शपथ

विज्ञापन
मुख्य अतिथि संस्थांत की प्रशिक्षु नर्सों तथा प्रबंधन के साथ स्रोत: संस्थानात - फोटो : रामगांव थानाक्षेत्र में अ​ग्निकांड के दौरान जलता मड़हा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में प्रशिक्षु नर्सों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने मानवता की सेवा करने की शपथ ली। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कवि राज नेगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्रधानाचार्य प्रो. शुभा भारद्वाज, नर्सिंग प्रशिक्षक कृष्णा और पूजा ठाकुर ने प्रशिक्षु नर्सों को नर्सिंग पेशे की गरिमा बनाए रखते हुए मानवता की सेवा करने की शपथ दिलाई। मुख्यातिथि डॉ. कवि राज नेगी ने कहा कि नर्सिंग एक अत्यंत पुनीत और सेवा भाव से जुड़ा पेशा है। इसमें रोगियों की सेवा करते हुए मानवता की सच्ची भावना को निभाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रीति और कशिश को छात्रवृत्ति के चेक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संस्थान की सचिव तारा अवस्थी और डायरेक्टर ऋषभ अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें