फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से निपटने के लिए मिस्त्रियों को दें प्रशिक्षण : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-यूको आरसेटी पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण की संभावनाएं तलाशे
विज्ञापन

उपायुक्त ने यूको आरसेटी की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कृषि क्षेत्र में प्रसंस्करण से उत्पाद की शेल्फ लाइफ बढ़ाने की दिशा में काम करना आवश्यक है। इससे जिले के किसान और बागवान अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह बात सोमवार को यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) की ओर से आयोजित 53वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कही।
उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी को कृषि व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। उन्होंने इसके अतिरिक्त यूको ग्रामीण रोजगार संस्थान के माध्यम से मिस्त्रियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए। इससे आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सोलन जिले में वैज्ञानिक पद्धति से गृह निर्माण कार्य करने में मदद मिलेगी। उपायुक्त ने कहा कि यूको आरसेटी को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर दे सकें।
विज्ञापन

यूको आरसेटी को विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने यूको आरसेटी की निदेशक को निर्देश दिए कि कसौली, धर्मपुर और चायल क्षेत्र के युवाओं को पर्यटन से संबंधित प्रशिक्षण देना सुनिश्चित बनाया जाए। इससे इस क्षेत्र के लोगों को पर्यटन क्षेत्र में अधिक रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। उपायुक्त ने कहा कि सोलन जिले के इन क्षेत्रों में पर्यटन विस्तार की अपार संभावनाएं हैं और युवाओं को पर्यटन क्षेत्र का प्रशिक्षण प्रदान कर अधिक से अधिक लाभ व आर्थिक सशक्तिकरण प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

बैठक में यूको ग्रामीण रोजगार संस्थान की निदेशक मीनू बारियां ने बताया कि जिले में सात विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 221 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर बैंकों समेत विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें