फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बदल जाएगा सोलन शहर का ट्रैफिक प्लान

Fri, 09 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर रविवार को सोलन का ट्र्रैफिक प्लान भी बदलेगा। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर रविवार को सोलन का ट्र्रैफिक प्लान भी बदलेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्देश मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के तहत जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार 11 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 3 बजे तक सपरून चौक से डीसी कार्यालय तथा चंबाघाट तक यातायात वनवे रहेगा। इस दिन सभी वाहन सपरून चौक से होकर उपायुक्त कार्यालय की तरफ आएंगे तथा पुराने बस अड्डे से होते हुए चंबाघाट की तरफ जाएंगे। निर्धारित समयावधि के दौरान यह रास्ता वन वे रहेगा।
विज्ञापन

 
एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा आपातकालीन सेवाओं में प्रयुक्त किए जाने वाले वाहनों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के तहत उक्त दिवस पर आयोजित किए जाने वाले समागम के दृष्टिगत कृषि उत्पाद विपणन समिति सोलन (एपीएमसी) के सामने स्थित मैदान को पार्किंग स्थल के रूप में चिंहित किया है। समागम में आने वाले वाहनों को इस मैदान में खड़ा किया जा सकेगा।

संदीप नेगी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि 11 दिसंबर को आम लोगों की सुविधा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन के लिए समुचित संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं। पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमंडल अधिकारी सोलन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, बीएंडआर, नप सोलन के कार्यकारी अधिकारी तथा एपीएमसी सोलन के सचिव को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


चार साल के कार्यों की होगी समीक्षा : बिंदल
सोलन। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सोलन में रविवार को प्रस्तावित त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के करीब 6000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। इसमें चार सालों तक शिमला संसदीय क्षेत्रों में हुए ग्राउंड वर्क पर चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें। इसके बाद कोर कमेटी के अलावा चार्जशीट कमेटी की बैठक भी होगी। वह शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें