बीआरसी कार्यालय धुंदन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अध्यापकों को 11 मॉड्यूल के बारे में भी दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। बीआरसी कार्यालय धुंदन में हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम में एमआईएस बेस्ड मोबाइल एप पर कार्यशाला हुई। पहले दिन विभिन्न पाठशालाओं से 40 अध्यापकों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ला से प्रवक्ता शिवानी सोनी व कराड़ाघाट से प्रशिक्षित विज्ञान अध्यापक दिनेश शर्मा ने स्रोत व्यक्ति की भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि हमें पाठशाला में बच्चों के स्वास्थ्य और अच्छे व्यवहार के बारे में प्रेरित करने के लिए बेहतर कदम उठाने चाहिए। बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए अध्यापक को जागरूक होना जरूरी है। वहीं, बताया कि कब और क्यों इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और इस कार्यक्रम के उद्देश्य क्या है। कार्यक्रम में सभी 11 मॉड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि हर अध्यापक को हर शुक्रवार पाठशाला में गतिविधि करवाना जरूरी है। इस दौरान सभी अध्यापकों को मोबाइल बेस्ड प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित हुए सभी अध्यापक हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगें।