फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गर्मी से राहत के लिए उमड़े सैलानी, कसौली फुल

विज्ञापन
धर्मपुर के सनवारा टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतारें। संवाद
विज्ञापन
वीकेंड से पहले ही पहुंच रहे पर्यटक, होटल-होम स्टे में शत-प्रतिशत बुकिंग
विज्ञापन

पर्यटकों ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद, सिड्डू भी खाए
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए इन दिनों सैलानियों का रुख पहाड़ों की ओर हो रहा है। कसौली में सप्ताहांत से पहले ही पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार से ही बाहरी राज्यों के पर्यटक यहां पहुंचना शुरू हो जाते हैं। कसौली के जंगलों के बीच बने होटल और होम स्टे पर्यटकों से पूरी तरह पैक हैं। कई पर्यटक पहले से बुकिंग करवाकर वीकेंड का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
भीषण गर्मी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में उमस बढ़ने से कसौली का सुहावना मौसम सैलानियों को खूब आकर्षित कर रहा है। पर्यटक यहां हरियाली, शांत वातावरण और ठंडे मौसम के बीच सुकून के पल बिताना पसंद कर रहे हैं। शनिवार को कसौली जाने वाले हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की संख्या भी काफी अधिक रही।
विज्ञापन

होटल संचालकों के अनुसार इन दिनों होटलों में शत-प्रतिशत बुकिंग चल रही है। जंगलों के बीच बने आवास पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। कई पर्यटक सप्ताहांत से पहले ही पहुंचकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी व्यंजनों का भी ले रहे स्वाद
कसौली पहुंचने वाले पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता के साथ स्थानीय व्यंजनों का भी स्वाद ले रहे हैं। हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटक भुट्टा और हिमाचली सिड्डू का आनंद लेते नजर आए। सैकड़ों पर्यटक शुक्रवार से ही कसौली पहुंच गए और होटलों में ठहरकर सप्ताहांत का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें