फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख, परवाणू टोल बैरियर से लगी दो किलोमीटर लंबी कतारें

विज्ञापन
कालका-​शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू टोल के पास लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कसौली में 65 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी, पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/परवाणू। हिमाचल में मौसम के बदलते मिजाज और गर्मी से राहत पाने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटकों का रुझान बढ़ गया है। शनिवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति देखने को मिली। परवाणू टोल बैरियर से करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। पुलिस ने जाम को देखते हुए तैनाती की। जाम के बावजूद पर्यटक कसौली, चायल और शिमला की ओर रुख करते नजर आए। शनिवार को होटल ऑक्यूपेंसी लगभग 65 प्रतिशत तक रही। हिमाचल के प्रवेशद्वार पर वाहनों की धीमी चाल और लंबी कतारों के बीच भी पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। बाहरी राज्यों में बढ़ते तापमान के कारण लोग राहत पाने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं। शनिवार को हल्के बादल और शाम में ठंडी हवाओं ने पर्यटकों को सुखद अनुभव दिया। होटल कारोबारियों के चेहरे पर रौनक दिखी, हालांकि व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत के बीच उन्हें बेहतर सेवाएं देने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


गड़खल से कसौली तक लंबा जाम, पर्यटक और स्थानीय यात्री परेशान

कसौली(सोलन)। कसौली-गड़खल क्षेत्र में वीकेंड पर भारी पर्यटक आवागमन के कारण शनिवार को जाम की स्थिति देखने को मिली। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की संख्या बढ़ने से मुख्य मार्ग और गड़खल बाजार में वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। कई यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इससे स्कूल जाने वाले बच्चे और अस्पताल जाने वाले मरीज प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और पार्किंग व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में जाम की समस्या से राहत मिल सके।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू टोल के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें