फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में दिवाली मनाने पहुंचे पर्यटक

विज्ञापन
दिवाली का असर: कसौली में दूसरे वीकेंड भी पर्यटकों की आमद सामान्य, होटलों में 70 प्रतिशत तक रही
विज्ञापन
होटलों में 70 प्रतिशत तक ऑक्युपेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। पर्यटन नगरी कसौली में नवंबर के दूसरे वीकेंड पर भी पर्यटकों की आमद सामान्य बनी हुई है। आमतौर पर वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहने वाले कसौली और आसपास के पर्यटन स्थलों में इस बार अपेक्षाकृत कम रौनक है। इसका प्रमुख कारण दीपावली का त्योहार माना जा रहा है। अधिकांश लोग परिवार के साथ घरों में ही त्योहार मनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों का रुख सामान्य बना हुआ है।
हालांकि, पर्यटकों की आमद में अपेक्षित तेजी न होने के बावजूद होटल कारोबार पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। कसौली के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 60 से 70 प्रतिशत तक रहने की बात सामने आ रही है। इससे संकेत मिलता है कि कुछ पर्यटक दीपावली की छुट्टियां बिताने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, लेकिन इस बार पर्यटकों की बड़ी संख्या नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों के अनुसार, दीपावली के दौरान लोग घरों में परिवार और रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाना अधिक पसंद करते हैं। यही वजह है कि दूसरे वीकेंड पर भी पर्यटकों की संख्या में खास उछाल नहीं आया है। हालांकि, त्योहार के बाद पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कसौली के अलावा सनावर, गढ़खल और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में भी पर्यटकों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। बाजारों में दीपावली की खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के चलते स्थानीय गतिविधियां जरूर नजर आ रही हैं, लेकिन पर्यटन कारोबार को अभी बड़े वीकेंड जैसी रौनक का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें