फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी प्रवेश द्वार परवाणू में पर लगा रहा दो किलोमीटर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की ओर रुख कर रहे पर्यटक, होटल भी 90 फीसदी पैक
विज्ञापन

पर्यटन क्षेत्र कसौली, बड़ोग, डगशाई और चायल में रही ज्यादा भीड़
एनएच पर टोल बेरियर के समीप सुबह दस बजे से लगता रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई। बाहरी राज्यों के लोग छुट्टियों में घूमने के लिए हिमाचल के लिए आ रहे हैं। इसके चलते शनिवार सुबह दस बजे से ही हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू में वाहनों की कतारें देखने को मिलीं। अधिकतर जाम परवाणू टोल गेट पर देखा गया। जहां दो से तीन किलोमीटर लंबी लाइनें लगी रहीं।
इससे पर्यटकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पर्यटक हिमाचल में गर्मी से राहत पाने के लिए हसीन वादियों में आ रहे हैं। इसके चलते दिनभर सड़कों में जाम की स्थिति बन रही है। हालात यह थे कि परवाणू मेें दो किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। जिसे खोलने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पर्यटन क्षेत्र कसौली की ओर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण गढ़खल में भी जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। देर शाम तक सड़क पर यही हाल देखने को मिला। गढ़खल चौक में जाम लगने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भी समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बाहरी राज्यों में दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने से गर्मी अधिक हो रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए बाहरी राज्यों से लोगों ने शिमला, कसौली, चायल समेत आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों की ओर आना शुरू कर दिया है। पर्यटन क्षेत्र में होटल भी 90 फीसदी तक पैक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें