फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वीकेंड पर बढ़ी पर्यटक स्थलों पर आवाजाही, हाईवे पर लगा जाम

Sat, 24 Aug 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कालका-​शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल प्लाजा में लगी लगी कतारें। संवाद
विज्ञापन
कसौली में 50 फीसदी तक पहुंची होटलों में ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। शनिवार को प्रदेश में पर्यटकों की खासी भीड़ पहुंची। परवाणू-शिमला फोरलेन पर वीकेंड पर बाहरी राज्य के वाहनों की काफी भीड़ देखी गई। इससे परवाणू और सनवारा टोल प्लाजा पर काफी लंबा जाम भी लगा रहा। बारिश से मौसम भी अच्छा हो गया है। जिसके चलते अब पर्यटक फिर से प्रदेश का रुख करने लगे है।
विज्ञापन

वीकेंड पर कसौली के होटलों में 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच रही है, जबकि अन्य दिनों में ऑक्यूपेंसी 15 से 20 फीसदी तक रह जाती है। जबकि चायल में अभी भी कारोबार मंदा है और यहां पर 25 से 30 फीसदी तक ही ऑक्यूपेंसी पहुंच रही है। वहीं वीकेंड पर शनिवार और रविवार को होटल संचालकों को उम्मीद होती है कि पर्यटन कारोबार चमकेगा। उधर, हाईवे पर जगह-जगह लग रहे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि अक्तूबर के बाद प्रदेश में फिर से पर्यटक सीजन शुरू होगा। मगर तब तक होटल कारोबारियों को वीकेंड पर ही पर्यटकों के आने की कुछ उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें