फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्यटन क्षेत्र चायल में खिसका डंगा, भवन पर मंडराया खतरा

Thu, 29 Aug 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
चायल क्षेत्र में बारिश के बाद भवन के नीचे से ​खिसकी मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में पैदल चलने वाला रास्ता भी हुआ बंद
विज्ञापन

एनएच पांच पर भी बारिश के बीच गिरे पत्थर
कंपनी की टीम ने पत्थरों को हटाकर यातायात रखा सुचारू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पर्यटन क्षेत्र चायल में वीरवार सुबह हुई बारिश के बाद भवन के नीचे लगा डंगा खिसक गया। इससे भवन को खतरा पैदा हो गया है। इसके नीचे होटल चल रहा है। डंगा मिट्टी के साथ खिसकर नीचे गुजर रहे पैदल रास्ते तक पहुंच गया। इससे क्षेत्र में पैदल रास्ता भी बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत चायल को दी है। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बारिश के बीच परवाणू से सोलन के बीच भी कई जगह पत्थर गिरे हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। बारिश में पत्थरों के गिरने के कारण कई क्षेत्रों में पहाड़ी वाली लेन को बंद कर दिया। फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम ने कुछ देर सड़क पर से पत्थरों हटाया है। चंबाघाट से कैथलीघाट तक भी पहाड़ी वाली लेन में कई जगह पत्थर और मलबा बारिश में गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बारिश में हाईवे पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है। बीते दिनों हुई बारिश में भी कई जगह पत्थर और मलबा गिरा था। बारिश होने के बाद सड़क पर यही हाल रहा। हालांकि फोरलेन निर्माण कंपनी की टीम और मशीनरी मौके पर रही। हाईवे पर अधिकतर खतरा दत्यार, तंबूमोड़, चक्कीमोड़, सनवारा, धर्मपुर, पट्टामोड़, दोहरी दीवार, चंबाघाट से कंडाघाट के बीच है।

चायल क्षेत्र में बारिश के बाद भवन के नीचे से खिसकी मिट्टी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें