फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल के होटलों में पर्यटन कारोबार मंदा, कम पहुंच रहे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल कारोबारियों ने सरकार से सुविधाएं देने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चायल में इन दिनों पर्यटन कारोबार में मंदी देखने को मिल रही है। स्थानीय होटल कारोबारियों और दुकानदारों का कहना है कि इस सीजन में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही, जिससे व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
दूसरी ओर समीप लगते जिला शिमला के होटलों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि शिमला क्षेत्र में बने अधिकांश होटल नए और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिसके चलते पर्यटक उस ओर अधिक रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों ने बताया कि शिमला में पर्यटकों के लिए एडवेंचर गतिविधियां, साइट सीइंग पैकेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य मनोरंजक आयोजन भी करवाए जाते हैं, इसके अलावा वहां का प्राकृतिक सौन्दर्य, सुव्यवस्थित पर्यटन ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि चायल में भी पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, होटल इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण और नई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए तो यहां पर्यटन कारोबार को फिर से गति मिल सकती है। स्थानीय कारोबारियों पंकज ठाकुर, कुलदीप कॉल, संजय शर्मा, नरेश ठाकुर, अशोक कुमार, रूप राम ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएं ताकि चायल जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल की पहचान और अधिक मजबूत हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें