अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट में कार्यक्रम हुआ, जिसमें 2024-26 बैच के 44 मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षुओं को टूलकिट और एप्रन बांटे गए। यह टूलकिट अब प्रशिक्षुओं को अपने कार्य करने में सहायक बनेगी।
इस मौके पर स्थानीय सलाहकार समिति एलएसी के सदस्य अमर चंद गजपति और जय देव ठाकुर के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं को टूलकिट बांटी। एलएसी सदस्यों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यावहारिक प्रशिक्षण में सहायता करना है, जिससे वे अपने भविष्य के कॅरिअर के लिए तैयार हो सकें। आवश्यक उपकरण प्रदान करके छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।