फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

Thu, 25 Apr 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
क्रिटिकल मतदान केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त। संवाद
विज्ञापन
उपायुक्त ने दून व नालागढ़ में संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नालागढ़ व दून विधानसभा क्षेत्रों के तहत विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दून विस क्षेत्र के तहत उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुर संडोली में स्थापित मतदान केंद्र संडोली-1 व संडोली-2 का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां में स्थापित मतदान केंद्र भाटियां-1, भाटियां-2 व राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंगल में स्थापित मतदान केंद्र 101 नंगल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने इन मतदान केंद्रों पर विस क्षेत्र और मतदान केंद्र की संख्या व नाम, मतदान केंद्र के भवन का नाम, बूथ स्तर अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर के अंकन सहित मतदान केंद्रों में उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफरोज़, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए प्रिया नागटा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें