फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए करें आंगनबाड़ी वर्करों की नियुक्तियां

Fri, 16 Feb 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी और हेल्पर यूनियन के सदस्य सहायक आयुक्त परवाणू को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। आंगनबाडी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन की ओर से शुक्रवार को सहायक आयुक्त परवाणू के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के प्रति उदासीनता के चलते मांगों को पूरा नही किया जा रहा। जिसमें प्रमुख मांगें आंगनबाडी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी व अन्य सुविधाएं लागू की जाएं, प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के लिए 100 फीसदी नियुक्तियां आंगनबाड़ी से की जाएं, 35 वर्ष से ऊपर आयु वाली पांच वर्ष पूर्ण कर चुकीं सभी पात्र हेल्परों को आंगनबाडी वर्कर्स की नियुक्ति के लिए पात्र माना जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित कर्मी घोषित किया जाए, हरियाणा की तर्ज कर्मियों को पर मानदेय व आर्थिक लाभ दिया जाए, सेवानिवृति के पश्चात 3000 रुपये पेंशन, पंजाब की तर्ज पर सभी प्रकार की छुट्टियां व मेडिकल लीव दी जाए, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए, मध्य प्रदेश की तर्ज पर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को वेतन में हर वर्ष 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाए व सेवानिवृत्ति पर सवा लाख व एक लाख रुपये दिए जाएं। इस मौके पर प्रधान नीलम जसवाल व महासचिव वीना शर्मा के साथ 10 वर्कर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें