फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Fri, 29 Dec 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यिमक स्कूल बद्दी में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्
विज्ञापन
बद्दी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, सीपीएस रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज जऐंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्यातिथि सीपीएस राम कुमार ने कक्षा में अव्वल रहने वाले बच्चों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ की जाएगी। विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनिफार्म प्रदान की जाएगी और बेहतर प्रबंधन के लिए स्कूलों का क्लस्टर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तित करने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10000 रुपये और स्कूल समिति को अपनी ओर से 5000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, नगर परिषद बद्दी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी तथा रमन कौशल, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें