फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नरेंद्र झंझेड़ी के नाम रहा तिरला महुआ में दंगल का खिताब

Mon, 03 Jun 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
तिरला महुआ में आयोजित दंगल में माली के पहलवानों का परिचय करवाते हुए कमेटी के पदाधकिारी। संवाद
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में विनीत आलमगीर को किया पराजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के समीप तिरला महुआ के जालपा माता मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में बड़ी माली का खिताब नरेंद्र के नाम रहा। माली की कुश्ती नरेंद्र झंझेड़ी और विनीत आलमगीर पंजाब के बीच हुई। कुश्ती के दौरान विनीत आलमगीर के कंधे में चोट लग गई जिसके कारण मुकाबला रोकना पड़ा और कमेटी ने नरेंद्र झंझेड़ी को विजेता घोषित कर दिया गया। विजेता को 26,000 और उपविजेता को 25,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दंगल में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, नेपाल व जम्मू से नामी पहलवान शामिल हुए। दंगल दोपहर 2:00 बजे शुरू होकर देर शाम तक चला। इस मौके पर आयोजन समिति के प्रधान प्रेम लाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष हरिराम भारद्वाज, सचिव महेंद्र पाल भारद्वाज, उपप्रधान योगेश भारद्वाज, सदस्य नरेश भारद्वाज, धनीराम भारद्वाज के अलावा अंचित ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें