नालागढ़ में नवभारत साक्षता अभियान के तहत लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए स्वयं सेवी अध्
- फोटो : शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी।
नालागढ़ में नवभारत साक्षरता अभियान में स्वयंसेवी अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नवभारत साक्षरता अभियान के तहत खंड नालागढ़ में स्वयंसेवी अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में खंड नालागढ़ के 230 स्वयंसेवी अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से वंचित 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं, व्यस्क पुरुषों व महिलाओं को शिक्षा की मुख्य धारा के साथ जोड़ने संबंधी टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाहा, पंजेहरा व राजपुरा में तीन दिन तक चला। इसमें अलग-अलग पाठशालाओं से संबंधित स्वयंसेवी अध्यापकों ने भाग लिया। नवभारत स्वच्छता कार्यक्रम को उल्लास कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है। 15 मार्च को पूरे प्रदेश में नवसाक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इन स्वयंसेवी अध्यापकों की ओर से पढ़ाए गए निरक्षरों की परीक्षा ली जाएगी। खंड नालागढ़ नवभारत शिक्षक कार्यक्रम प्रभारी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तारा देवी, खंड समन्वयन स्रोत जगदेव चंद व किशोरी लाल ने उपस्थित अध्यापकों का मार्गदर्शन किया।
नालागढ़ में नवभारत साक्षता अभियान के तहत लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए स्वयं सेवी अध्- फोटो : शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी।