फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उद्यमियों को दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट में रैंप और उद्योगों पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सोलन कार्यालय की ओर से बुधवार को पंचायत समिति सभागार कंडाघाट में हिमाचल प्रदेश में रैंप और उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एमएसएमई के प्रदर्शन को बढ़ाने और तेज करने (रैंप) से जुड़ी योजनाओं और प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में औद्योगिक क्षेत्र कंडाघाट और सोलन के स्थानीय उद्यमियों तथा उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्र की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) सोलन के विस्तार अधिकारी सुनील कौशल ने की। उन्होंने कहा कि एमएसएमई उद्यमों को उत्पादकता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए उद्योग 4.0 तकनीकों को अपनाने के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट इलैयाराजा सावरी मारियादास ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) सिस्टम जैसी डिजिटल तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये तकनीकें औद्योगिक संचालन को आधुनिक बनाने, गुणवत्ता सुधारने और लागत कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एमएसएमई उद्यमों को खुले बाजार तक पहुंच के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की और एमएसएमई पोर्टल के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें