राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी महत्वपूर्
दाड़लाघाट कॉलेज में एकेडमिक स्टार ग्रुप ने किया कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एकेडमिक स्टार ग्रुप के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। एकेडमिक स्टार ग्रुप के प्रभारी सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने बताया कि गत सत्र में इस ग्रुप का गठन किया गया था। विद्यार्थियों की ओर से मिड टर्म परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान परीक्षा के समय होने वाले मानसिक तनाव से निपटने, अच्छे उत्तर लेखन की विधियों और परीक्षा हाल में समय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स सभी प्राध्यापकों की ओर से विद्यार्थियों को दिए गए। 25 मार्च से होने वाली परीक्षाओं को लेकर सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर इशिता, वैभव, हिमांशी, सपना, चंदन, नीलम और मयंक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यशाला को बेहद उपयोगी बताया।