फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर से चोरी हुआ टिपर हरियाणा से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, तलाश जारी
विज्ञापन

21 फरवरी की शातिरों ने किया था टिपर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर से चोरी हुआ टिपर पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है, हालांकि आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। टिपर के मालिक ने 22 फरवरी को धर्मपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कसौली निवासी कपिल, पुत्र अनंत राम ने थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 फरवरी को उन्होंने अपना टिपर कसौली चौक धर्मपुर के पास खड़ा किया था। 22 फरवरी को उनके कंडक्टर ने मौके पर पहुंचकर देखा कि टिपर वहां से गायब था। इसके बाद कंडक्टर ने आसपास के क्षेत्र में टिपर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कपिल ने बताया कि यह टिपर उन्होंने दो महीने पहले खरीदी था और किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे चुरा लिया। चोरी हुए टिपर की अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और विभिन्न संभावित मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों तथा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए टिपर को हरियाणा के जिला नूंह से बरामद कर लिया। मामले में शामिल अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें