फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ की फ्रेंड्स काॅलोनी में टाइलें लगने का कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
नालागढ़ की फ्रैंड्स कालोनी में खोदी गई सड़क की रिपेयर का कार्य हुआ शुरू- संवाद। - फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
विज्ञापन
राइजिंग लाइन बिछाने से उखड़े पेवर ब्लॉकों को ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के फ्रेंड्स काॅलोनी में जलशक्ति विभाग की ओर से बिछाई गई राइजिंग लाइन के कारण सड़क के पेवर ब्लॉकों को हटाना पड़ा था। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों को पैदल चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। काॅलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने इस मामले को मेरी आवाज़ सुनो के माध्यम से अमर उजाला में उजागर किया। मामले की प्रकाशन के बाद विभाग हरकत में आया और अब सड़क को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कपिल मोहन ने बताया कि राइजिंग लाइन बिछाने के कारण पेवर ब्लॉकों को हटाना पड़ा था। अब ठेकेदार के माध्यम से इसे ठीक करने का कार्य चल रहा है और एक-दो दिन के भीतर सड़क पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी। सड़क के ठीक होने से फ्रेंड्स कालोनी जाने वाले लोगों को यातायात सुविधा में आसानी होगी और पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी।

नालागढ़ की फ्रैंड्स कालोनी में खोदी गई सड़क की रिपेयर का कार्य हुआ शुरू- संवाद।- फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें