फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: थ्योड़ा–चमकड़ी सड़क पर डंगा गिरने से रास्ता बंद

विज्ञापन
नालागढ़ के थ्योड़ा चमकड़ी मार्ग पर डंगा गिरने से सड़क हुई क्षतिग्रस्त- संवाद।
विज्ञापन
लोगों को 10 किमी अतिरिक्त करना पड़ रहा सफर, 2023 में भारी बारिश के कारण गिर गया था डंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़–रामशहर–शिमला मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग थ्योड़ा–चमकड़ी के शुरू में ही डंगा गिरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी त्यामु पारला के लोगों को हो रही है, जिनका गांव मुख्य सड़क से महज ढाई किलोमीटर दूर है, लेकिन अब उन्हें छियाछी-गोयला होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में भारी बारिश के कारण यहां डंगा गिर गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर सड़क का कार्य ठेकेदार को सौंपा और अस्थायी रूप से मार्ग बहाल कर दिया गया था,लेकिन 8 अप्रैल को हुई बारिश के बाद सड़क फिर से बंद हो गई। मार्ग बंद होने से क्षेत्र में जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य कार्यक्रम हैं, उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। गांव में 25 से 30 अप्रैल के बीच कई विवाह समारोह हैं, ऐसे में लोगों को आने-जाने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है। ग्रामीणों ने लकड़ी के स्लीपर लगाकर अस्थायी रास्ता बनाया है, जिससे दोपहिया वाहन किसी तरह निकल रहे हैं, जबकि कुछ लोग जोखिम उठाकर छोटी गाड़ियां भी निकाल रहे हैं। यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उधर, लोक निर्माण विभाग रामशहर के सहायक अभियंता आईसी शर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें