जलशक्ति विभाग के बीआरसी जयदेव गौड़ ने लिया मदद करने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। आपदा में पूरे परिवार को खो चुकी थुनाग की 11 महीने की बेटी निकिता की मदद के लिए सोलन से एक और हाथ आगे बढ़ा है। जलशक्ति विभाग के बीआरसी जयदेव गौड़ ने संकल्प लिया है कि वह आपदा से पीड़ित बेटी निकिता को 21 वर्ष तक प्रत्येक महीने एक हजार की राशि देंगे। यह पैसा निकिता के खाते में डाला जाएगा। बीआरसी जयदेव गौड़ ने कहा कि नन्हीं निकिता के साथ जो हादसा हुआ है। इसलिए वह उसकी मदद के लिए आगे आए हैं। निकिता को पूरे प्रदेश से आर्थिक सहायता मिल रही है। संवाद