फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 18.59 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला और सिरमौर के तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर टोल प्लाजा के समीप पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

तस्करी में प्रयो कार भी जब्त, तीनों को कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सनवारा टोल प्लाजा के पास पुलिस ने शिमला और सिरमौर के तीन युवकों से 18.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। मामले में संलिप्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सोलन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में कुछ युवक चिट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार तीन युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन राठौर निवासी गांव पुंदर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला, नवनीत उर्फ सन्नी निवासी गांव पुंदर, जिला शिमला और मनीष कुमार निवासी गांव चौकर, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
-गौरव सिंह, एसएसपी सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें