शहर के एक निजी होटल में पुलिस ने दी दबिश,6.96 ग्राम चिट्टा व 30 टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवाइयां की बरामद
दो कंडाघाट, एक शिमला के कुमारसैन का है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के एक निजी होटल में चल रहे चिट्टे के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश देकर होटल के कमरे में ठहरे तीन युवकों के कब्जे से 6.96 ग्राम चिट्टा और 30 टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सूरज निवासी गांव डरोग, डाकखाना ओडी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, वैभव शांडिल निवासी गांव कोट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन और हर्ष दिलटा निवासी गांव व डाकखाना जड़ग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।