संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। रामशहर के पुलिस ने गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान रामशहर मोड़ के पास एक कार से 32.74 ग्राम चिट्टा व 6100 रुपये बरामद किए। इस गाड़ी में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रही है। पुलिस ने शिमला के रामपुर बुशहर के मजौठी गांव के मोहम्मद्दीन, शिमला के जुब्बल तहसील के चंद्रपुर गांव के रज्जुल व पंजाब के जिला फतेहगड़ के खंट गांव के नसीब रेहमान को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को कसौली स्थित अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को 24 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि नशे के धंधे में संलिप्त हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। समाज को बर्बाद करने वाले नशे के सौदागर यह जान लें कि उनकी जगह सिर्फ जेल है। उन्होंने कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।