फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए बनें तीन वर्किंग वुमन हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी, कंडाघाट और नालागढ़ में किए जा रहे तैयार
विज्ञापन

विभाग से 28 करोड़ रुपये की राशि हो चुकी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की कामकाजी महिलाओं को जल्द ही तीन नए वर्किंग वुमन हॉस्टल की सुविधा मिलने जा रही है। ये हॉस्टल नौणी, कंडाघाट और नालागढ़ में बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इनके निर्माण के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 13 नए वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इनमें से तीन सोलन जिले में स्थापित किए जा रहे हैं। इन हॉस्टलों में कामकाजी महिलाओं को कम खर्च में सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनकी सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

नौणी में बनने वाले हॉस्टल में करीब 100 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा नालागढ़ में बनने वाले हॉस्टल में लगभग 50 और कंडाघाट में करीब 150 महिलाएं एक साथ रह सकेंगी। इन सभी हॉस्टलों का संचालन निजी स्तर पर किया जाएगा और जरूरत के अनुसार विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिले में पहले से ही दो वर्किंग वुमन हॉस्टल चल रहे हैं। इनमें से एक परवाणू और दूसरा सोलन में है। इन हॉस्टलों में भी महिलाओं को रहने की सुविधा है। वर्किंग वुमन हॉस्टल में कामकाजी महिलाओं, प्रशिक्षुओं, छात्राओं और अपने घरों से दूर रहने आई महिलाओं को सुरक्षित, किफायती और आरामदायक आवास उपलब्ध कराया जाता है।
हॉस्टलों में सुसज्जित कमरे, भोजन, सुरक्षा और वाई-फाई जैसी सुविधाओं के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी होती है। कमरों की सुविधा सिंगल और डबल दोनों प्रकार से उपलब्ध होती है, जबकि भोजन की व्यवस्था प्रत्येक हॉस्टल में अलग-अलग होती है।
विज्ञापन

वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभाग की ओर से राशि जारी कर दी गई है। जल्द ही महिलाओं को इनमें रहने की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
डॉ. पदम देव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें