बद्दी (सोलन)। पुलिस ने अवैध खनन करने वाले तीन वाहन चालकों के चालान कर 44000 रुपये जुर्माना वसूला है। बद्दी पुलिस ने भटोली कलां में दबिश दी और यहां पर एक टिपर को रंगे हाथ खनन करते पकड़ा है। पुलिस ने उसे मौके पर कब्जे में लेकर चालक से 24 हजार रुपये का जुर्माना किया। यहां पर पिछले दो दिन से लगातार खनन हो रहा था। भटोली कलां के श्याम लाल ठाकुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पहले दिन टिपर करने के बाद भी दूसरे दिन दोबारा खनन हुआ।
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां टिपर को दोबारा पकड़ा और उस पर जुर्माना किया। जबकि महिला थाना बद्दी ने भी एक वाहन चालक का चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, रामशहर पुलिस ने खनन करते हुए एक वाहन को पकड़ा तथा उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। एसडीपीओ विवेक चहल ने जुर्माना वसूलने की पुष्टि की हैं।
--
यातायात नियमों का उल्लंघना पर किए 261 चालान
बद्दी पुलिस ने वाहन अधिनियमन के 261 वाहनों के चालान कर 36 हजार आठ सौ रुपये जुर्माना किया। वहीं बिना मास्क के बाहर घूम रहे 26 लोगों के चालान कर 13 हजार रुपये जुर्माना किया। दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 19 लोगों के चालान कर 19 सौ रुपये जुर्माना किया। संवाद