फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की तीन छात्राएं बनी नर्सिंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन की छात्राओं का बतौर नर्सिंग ऑफिसर चयन हुआ है। चयनित छात्राएं देश के प्रतिष्ठित संस्थान एम्स में अपनी नर्सिंग सेवाएं देंगी। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्हें बेटियों पर नाज है। कॉलेज की छात्रा नेहा निवासी बिलासपुर ने देश भर में 226वां रैंक हासिल किया है, जबकि दीपिका निरंकारी निवासी कांगड़ा ने देशभर में 1231वां रैंक हासिल किया है। ईशा निवासी किन्नौर ने देशभर में 4146वां रैंक हासिल किया है। चयनित छात्राओं ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कॉलेज और अध्यापकों को दिया है। कॉलेज के चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता, कॉलेज प्राचार्य रघुनंदन सिंह एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। देश के प्रतिष्ठित अस्पताल में इन छात्राओं के चयन से कॉलेज में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें