फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी के शमरोड़ में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ

सार

सोलन के नौणी के निकट शमरोड़ पंचायत में तीन दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन चेयरमैन मुकेश शर्मा ने किया। मेले में किसानों, बागवानों और खेल प्रेमियों की बड़ी भागीदारी रही। आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और मनोरंजन को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
शमरोड़ में किसान मेले के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के ​​खिलाड़ियों के साथ जोगिंद्रा बैंक के चेयर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। सोलन विधानसभा क्षेत्र के नौणी के समीप शमरोड़ पंचायत तीन दिवसीय किसान मेले शुभारंभ जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला वर्षों से क्षेत्र की एक सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान बन चुका है। मेले में किसान, बागवान, खेल प्रेमी और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। यह आयोजन जहां लोगों को मनोरंजन का अवसर देता है वहीं दूसरी ओर किसानों और बागवानों को नई जानकारी एवं जागरूकता भी प्रदान करता है। उद्घाटन अवसर पर मेले में कबड्डी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मेले समिति के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, शमरोड पंचायत प्रधान नंदलाल,बांके लाल, पूर्व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनेश धीर,युवा कांग्रेस महासचिव आशु ठाकुर,सक्षम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें