संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जाली दस्तावेज लगाकर सिम जारी करने को लेकर बद्दी और बरोटीवाला में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने धारा 420 और 465 के तहत मामले दर्ज किए हैं।
दूरसंचार विभाग की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) ने टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के प्वाइंट ऑफ सेल की ओर से जारी किए धोखाधड़ी पूर्ण मोबाइल कनेक्शनों का विश्लेषण किया है। इसके अनुसार एक ही फोटो का उपयोग करके अलग-अलग नाम और पते के साथ कई सिम जारी की गई हैं। प्रदेश के पहले चरण के विश्लेषण में भारती एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और आईडिया लिमिटेड के प्वाइंट ऑफ सेल ने लगभग 3,694 नकली मोबाइल कनेक्शन मिले हैं।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बद्दी और बरटीवाला में तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मामलों में पूछताछ जारी है। जल्द ही इसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।