फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर पुलिस ने तंबू मोड़ के समीप एक कार से 6.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। कालका-शिमला एनएच पर पुलिस गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि परवाणू की तरफ से आ रही कार में कुछ युवकों के पास नशे की खेप है। पुलिस ने तंबू मोड़ के पास नाकाबंदी कर दी। कार को तलाशी के लिए रोका गया तो 6.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार, अनिल उर्फ नीलू तथा कमल निवासी सोलन के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें