फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी पुलिस के तीन जवानों को मिला डीजीपी डिस्क अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिला सम्मान
विज्ञापन

एक पुलिस कर्मी को साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से डीजीपी डिस्क अवाॅर्ड और साइबर इंवेस्टिगेटर बैज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बद्दी पुलिस कर्मियों की अटूट प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता को मान्यता दी गई। इस समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक अतुल वर्मा ने पुलिस मुख्यालय, शिमला में पुलिस जिला बद्दी के 3 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2022 के कार्यों का अवलोकन करने के उपरांत मोहिंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी परमिंदर सिंह और आरक्षी अशोक कुमार को डीजीपी डिस्क अवाॅर्ड और वर्ष 2023 के कार्यों के लिए मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार को साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से सम्मानित किया गया है। यह समारोह हमारे अधिकारियों के अथक समर्पण, ईमानदारी और निस्वार्थ योगदान का उत्सव था, जो कानून प्रवर्तन के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं । पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि डीजीपी डिस्क अवाॅर्ड पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्य के प्रति समर्पण और पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान में से एक है। डिजिटल खतरों के बढ़ते दौर में इन अधिकारियों ने साइबर अपराधों की एक विस्तृत श्रृंखला से निपटने और जागरूकता फैलाने में असाधारण कौशल और प्रतिबद्धता के लिए साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें