फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टायर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़लग स्कूल के समीप खड़ी कार के चोरी कर लिए थे टायर
विज्ञापन

11 जून का था मामला, पुलिस शिकायत पर कर रही थी जांच
पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने बढ़लग में टायर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 11 जून का है। जिसमें आरोपियों ने बढ़लग स्कूल के समीप एक खड़ी कार के टायर ही चोरी कर लिए थे। इसकी शिकायत कार मालिक ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करते हुए यह सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भी ले लिया है। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार मीनाक्षी निवासी जिला शिमला ने पुलिस चौकी कुठाड़ में शिकायत दी थी कि वह बढ़लग स्कूल में लैक्चरार के पद पर तैनात हैं और बढ़लग में ही किराये के कमरे में रहती हैं। पति के पास स्विफ्ट कार है जिसे वह चलाते हैं। 11 जून को इनके पति ने कार को बढ़लग स्कूल के समीप सड़क के किनारे खड़ा किया था। जब 19 जून को देखा तो इसकी गाड़ी के पिछली साइड के दो टायर रिम सहित गायब थे। जिसे कोई अंजान व्यक्ति चुराकर ले गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस को अब सफलता मिली ई है, पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों हितेंद्र सिंह उर्फ रिंकू पुत्र अनंत राम निवासी गांव क्यार अर्की, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र हरीश कुमार निवासी गांव चयावण अर्की और ललित मोहन उर्फ विक्की पुत्र हेम चंद निवासी गांव कोलका शालाघाट अर्की को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भी ले लिया है। पुलिस की पूछताछ जारी है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए टायर भी बरामद कर लिए हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ जारी है। क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों से संबंधित पूछताछ भी आरोपियों से की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें