पहले दिन होगी कबड्डी, 14 व 15 को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
पंजाबी गायक निंजा समेत कई नामी कलाकार करेंगे मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जिला स्तरीय पीर स्थान मेले को लेकर किरपालपुर पंचायत की बैठक हुई। इसमें मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 13 जनवरी से यह मेला पांच दिन तक आयोजित किया जाएगा। मेले में इस बार किसी बड़े स्तर के नेता को बुलाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत की प्रधान सरोज देवी ने बताया कि इस बार मेले में कबड्डी प्रतियोगिता व अंतिम दिन बैलों की दोहरी जोड़ी की दौड़ मेले का आकर्षण का केंद्र रहेगी। 13 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें स्थानीय स्तर की टीमों को आमंत्रित किया गया है। 14 जनवरी को पंजाबी गायक निंजा को बुलाया गया है। 15 को रियाज खान व मीतकौर मुख्य कलाकार रहेंगी। मेले के अंतिम दिन बैलों की दोहरी जोड़ी की खेल मैदान में दौड़ कराई जाएगी। यह इस बार पहली बार हो रहा है। विजेता जोड़ी को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पंचायत प्रधान ने बताया कि मेले में 16 जनवरी को दंगल कराया जाएगा। इसमें हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के नामी पहलवानों को बुलाया गया है। माली की कुश्ती के लिए नामी पहलवान बुलाए गए हैं। मेले के अंतिम दिन बैलों की दोहरी जोड़ी की खेल मैदान में दौड़ कराई जाएगी। यह इस बार पहली बार हो रहा है। विजेता जोड़ी को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पंचायत उपप्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि मेले में 15 जनवरी को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आने की उम्मीद है। मेले के दुकानें सजनी शुरू हो गई है। लोगों की निजी जमीन पर ही दुकानें सज रही है। पंचायत के पास भी प्लाट है। बैठक में पंचायत की प्रधान सरोज देवी, उप प्रधान मुकेश, पूर्व प्रधान गुर प्रताप सिंह बब्बू समेत सभी वार्ड पंच उपस्थित रहे।