फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू के एक होटल से एसी की फिटिंग्स और नल उखाड़ ले गए चोर

Thu, 23 Jul 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू स्थित एक निजी होटल में शातिराना चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने होटल के कमरों से कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान को छोड़कर एसी की फिटिंग्स, कॉपर पाइपिंग, पानी के नल, वॉशबेसिन और टॉयलेट फिटिंग्स उखाड़कर चुरा लीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

होटल मालिक के अनुसार चोर ने कमरों में लगी महंगी प्लंबिंग और एसी की फिटिंग्स को निशाना बनाया, जिससे होटल को करीब 1.5 लाख का नुकसान हुआ है। घटना का पता चलते ही होटल प्रबंधन ने परवाणू थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है तथा चोरी किया गया सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें