फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बौणी भटोली सिंचाई योजना की केबल और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने पुलिस को किया सूचित, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पेयजल और सिंचाई योजनाओं में चोरी की घटनाएं रुकने के नाम नहीं ले रही हैं। जल शक्ति विभाग की बौणी भटोली सिंचाई योजना से केबल और स्टार्टर चोरी हो गए हैं। 15 योजनाओं में इस वर्ष अभी तक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे 15 लाख से अधिक का नुकसान हो चुका है।
चमन लाल ने बताया कि उनके दो निजी ट्यूबवेल हैं जहां पर दो बार चोरी हो चुकी है। ट्यूबवेल के कमरों में बिजली की फिटिंग भी उखाड़ दी गई है। उन्होंने दोनों बार इसकी पुलिस में शिकायत की है लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्रम ठाकुर ने बताया कि कुछ नशेड़ी योजनाओं की केबल से तांबा निकालकर कबाड़ियों को बेच रहे हैं। चंद पैसों की लालच में पूरी पंचायत को परेशान कर रहे हैं। पंचायत के निजी व सरकारी दोनों प्रकार के ट्यूबवेलों में नशेड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि बौणी भटोली में सिंचाई योजना की केबल व अन्य सामान चोर हुए हैं। इसकी शिकायत बद्दी पुलिस में कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें