फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड चुराकर खाते निकाले हजारों

Mon, 17 Oct 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस-दो में चोरों ने दिन-दिहाड़े आठ हजार कैश और एटीएम के साथ पासवर्ड चोरी कर 30 हजार कैश मशीन से निकाल लिए। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस-दो में चोरों ने दिन-दिहाड़े आठ हजार कैश और एटीएम के साथ पासवर्ड चोरी कर 30 हजार कैश मशीन से निकाल लिए। मोबाइल पर एटीएम से तीन मिनट में 30 हजार कैश निकाले जाने के मेसेज के बाद चोरी का पता चला। शातिरों ने पूरी प्लानिंग के साथ सोमवार 11 से 12 बजे के बीच हाउसिंग बोर्ड के फेस दो के मकान नंबर 298 में इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की खाकी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद अब रात और दिन के समय चोर मकानों की निशानदेही कर आसानी के साथ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। घटना से जाहिर है कि शहर के व्यस्त परिवारों और सुनसान भवनों को चोर टारगेट बना रहे हैं। जानकारी के तहत फेस-दो  में हुई चोरी की घटना में चोरों ने हाउस नंबर 298 का ताला तोड़ा। इस कमरे में सुखजिंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। चोरी के वक्त घर पर कोई नहीं था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में पड़े आठ हजार कैश और एक बंद पड़े एटीएम को वहां से उठाया। इसके बाद साथ लगते शानूर खान के कमरे में बाथरूम के रास्ते एंट्री की। इस दौरान चोर को चोट भी लगी है। कमरे में खून गिरा पड़ा था।
 
शानूर खान के कमरे से चोरों ने एटीएम चोरी किया। इसका पासवर्ड भी शातिर शानूर की डाक्यूमेंट फाइल से ले गए। शानूर खान के भाई नूर खान को दोपहर 12:01 बजे पहला और इसके बाद एक-एक मिनट के अंतराल पर कुल तीन मेसेज मिले। इसमें बैंक से तीस हजार निकाले जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद नूर खान ने शानूर को बताया तो दोनों ने कमरे में पहुंचकर एटीएम को गायब पाया। शानूर ने कहा कि भूलने की समस्या के कारण उसने पासवर्ड भी डाक्यूमेंट फाइल में लिखा था। शानूर ने बताया कि इससे पहले भी सितंबर में उसके कमरे का ताला तोड़कर दो बार 70 हजार कैश चोरी हो चुका है। इस पर पुलिस कार्रवाई में कुछ भी सामने नहीं आया है। एसपी बद्दी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें