फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग से 37 लाख का कच्चा माल चुराया

Tue, 25 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के काठा स्थित एलाइंस बायोटेक कंपनी में चोरों ने खिड़की व दरवाजा तोड़ कर स्टोर से करीब 40 ड्रम केमिकल चुरा लिया। इसकी कीमत 37 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसको लेकर कंपनी के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड पर भी शक की सुई घूम रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात की है। कंपनी के प्रबंधक शिशिर गुप्ता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि काठा में उनकी दवा की फैक्टरी है। उसके पार्टनर नितिन ने उसे फोन पर बताया कि फैक्टरी के पिछले हिस्से की खिड़की को उखाड़ कर चोर स्टोर में रखे केमिकल के 40 ड्रम ले गए जिसकी कीमत 37 लाख 74 हजार दो सौ एक रुपये है। सूचना मिलते ही वह भी फैक्टरी पहुंचा तो देखा कि मौके पर सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। उसके बाद से सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया है।

उन्हें शक है कि सुरक्षा गार्ड की मिलीभगत से ऐसा हुआ है। इस कच्चे माल से दवाई तैयार की जाती थी। एसपी जी शिवा कुमार ने चोरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें