फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से साबुन समेत गायब ट्रक यमुनानगर से बरामद

Fri, 07 Aug 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला पुलिस ने रास्ते से साबुन समेत गायब ट्रक को पुलिस ने यमुनानगर से बरामद कर लिया है। इस दौरान ट्रक से 168 पेटी साबुन गायब पाई गई जिसकी बाजार में एक लाख 83 हजार 521 रुपये कीमत है। पुलिस ने ट्रक व साबुन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


20 जुलाई को बरोटीवाला स्थित हिंदुस्तान लीवर से एचपी 12 सी 5723 ट्रक में 1285 पेटी साबुन लोड कर बनारस के लिए रवाना किए। ट्रक यूनियन नालागढ़ के इस ट्रक पर चालक मुराद अली था, लेकिन वह छुट्टी चला गया। उसने अपने स्थान पर जोगिंद्र नगर निवासी कर्ण को ट्रक चलाने के लिए सौंप दिया।

20 जुलाई को कर्ण यहां से ट्रक लेकर गया, लेकिन जब 15 दिन तक उसका कोई पता नहीं चला तो संचालक ने इसकी छानबीन की। कर्ण के पास फोन भी नहंीं था न ही ट्रक बनारस पार्टी के पास पहुंचा।
विज्ञापन


इस पर खेड़ा निवासी ट्रक संचालक ने बरोटीवाला थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू की। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनमोहन सिंह ने ट्रक को यमुनानगर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर लिया। ट्रक से 168 पेटियां साबुन कम पाई गई। ट्रक चालक का कोई पता नहीं है।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने साबुन समेत ट्रक को बरामद कर लिया है। ट्रक से 168 पेटी साबुन की गायब पाई गई, लेकिन पुलिस ने करीब 12 लाख का साबुन व दस लाख का ट्रक चोरी होने से बचा लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें