फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बरोटीवाला स्कूल के ताले तोड़े

Tue, 06 Oct 2015 11:11 PM IST
बरोटीवाला (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में मंगलवार को भी चोरों ने ताले तोड़े, लेकिन वह चोरी के मकसद में कामयाब नहीं हो सके। इस बार निशाने पर स्कूल था। राजकीय मिडिल स्कूल झाड़माजरी में चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़ कर दो अलमारियों को खोलने का प्रयास किया, लेकिन चोर उसे नहीं खोल पाए। स्कूल प्रबंधकों ने इसकी सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार और सोमवार को हाउसिंग बोर्ड में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर दहशत मचा चुके हैं। मंगलवार को फिर से ताले टूटने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार चोरों ने मिडिल स्कूल झाड़माजरी के कमरे का ताला तोड़ दो स्टील की अलमारियों को खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे नहीं खोल पाए। इन अलमारियों में खेलकूद का सामान रखा हुआ था। सुबह जब बच्चे व शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ देखकर हैरान रह गए। 

स्कूल प्रबंधन समिति व स्कूल के अध्यापकों ने आपात बैठक कर इसकी सूचना बीबीएनडीए के सीईओ व पुलिस को दी। इसके अलावा बद्दी स्कूल के प्रधानाचार्य राधाकृष्ण को भी सूचना दी तथा यहां पर चौकीदार का पद सृजित करने की मांग की। बैठक में प्रबंधक समिति के सदस्यों ने कहा कि स्कूल में शाम के समय चौकीदार का पद सृजित नहीं है। यहां पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का बोलबाला रहता है। इस बारे में बरोटीवाला पुलिस को पहले ही जानकारी दी गई है, लेकिन पुलिस हुटर मारते हुए आती है जिससे चोर भाग जाते हैं। उन्होंने सिविल ड्रेस में दबिश देने की मांग की है।
विज्ञापन


इस स्कूल को बीबीएनडीए ने मॉडल स्कूल के रुप में विकसित करने के लिए चयनित किया है। सीईओ ने एसपी बद्दी को पत्र लिख कर यहां पर गश्त बढ़ाने की मांग पहले ही की थी, लेकिन अभी तक यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। दूसरी ओर प्रधानाचार्य राधा कृष्ण ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर यहां पर चौकीदार रखने की मांग की है।

एसपी जी शिवा कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरों ने ताला तो तोड़ा, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। उन्होंने यहां पर गश्त बढ़ाने के थाना प्रभारी बरोटीवाला को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें