फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रैक्टर को रोककर 50 हजार रुपये की मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। मलपुर के समीप एक ट्रैक्टर को रोककर चालक को धमकाया गया और 50 हजार की फिरौती मांगी। चालक ने इसकी शिकायत पुलिस ने दी है। वहीं जिस पर पुलिस ने एसआईटी का गठन कर इसकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बद्दी के भुड्ड निवासी शिकायतकर्ता मक्खन सिंह पुत्र मोहन लाल व गुरबक्श सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दी कि इनके स्क्रैप से भरे ट्रैक्टर को कुछ व्यक्तियों ने मलपुर के पास रोक कर फोन करके इन्हें डराया धमकाया और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। उन लड़कों में से एक का नाम प्रिंदी पता चला। वहीं बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसपी विनोद धीमान ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें