फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो से दस तक के पहाड़े भी नहीं सुना पाए पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चे

विज्ञापन
कोटबेजा स्कूल में निरीक्षण के दौरान प्राथमिक ​शिक्षा उपनिदेशक व अन्य टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कोटबेजा और भागुड़ी स्कूल का शिक्षा विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

मिड-डे मील किचन में भी जांची गईं स्वच्छता

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सोलन की टीम ने केंद्र स्कूल भागुड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटबेजा का औचक निरीक्षण किया। इन स्कूलों के बच्चे पढ़ाई में कमजोर पाए गए है। इस दौरान पहली से पांचवीं कक्षा के कई बच्चे विभाग के अधिकारियों को दो से दस तक के पहाड़े भी नहीं सुना पाए। इसको लेकर विभाग ने निर्देश दिए है कि बच्चों को परीक्षा से पहले अच्छे से तैयार किया जाए। इसके अलावा इस दौरान मिड-डे मील को लेकर भी जांच की गई। इसमें भागुड़ी स्कूल की व्यवस्था सही पाई गई, जबकि कोटबेजा स्कूल में एमडीएम किचन में स्वच्छता की कमी देखी गई। जारी आदेशों के अनुसार मिड-डे मील किचन में व्यवस्था भी नहीं पाई गई। इसको लेकर भी स्कूल प्रबंधक को जरूरी निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा और जिला उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर की टीम ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। भागुड़ी स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों को पूर्ण रूप से समग्र शिक्षा के तहत जारी पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं पढ़ाया जा रहा था। इसको लेकर भी अध्यापक को निर्देश दिए गए है कि वह समग्र शिक्षा के पाठ्यक्रम के तहत ही बच्चों को पूर्ण रूप से शिक्षा प्रदान करवाएं। स्कूल की अन्य व्यवस्था सही पाई गई हैं। इस दौरान टीम ने स्कूलों में दिया जाने वाला मिड-डे मील, व्यवस्थाएं, ऑफलाइन शिक्षा का मूल्यांकन समेत अन्य रिकॉर्डों की भी जांच की गई। इसके अलावा स्कूलों में विभिन्न उपकरणों पर खर्च किए गए बजट के संबंध में रिकॉर्ड जांचा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें