फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूल में थे 21 बच्चे, मिड डे मील में रजिस्टर में लिख दिए 38

Wed, 01 Jan 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं................
विज्ञापन

विभाग की ओर से तय मेन्यू के अनुसार भी नहीं बनाया था खाना
नालागढ़ खंड के प्राइमरी स्कूल रतयोर में मिलीं कई खामियां
शिक्षा विभाग की टीम ने किया बुधवार को स्कूल का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को नालागढ़ शिक्षा खंड के प्राथमिक पाठशाला रतयोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर मिड डे मील में कई खामियां पाई गई, जिसे लेकर संबंधित मिड डे मील कर्मचारी से जवाब मांगा गया है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई संतोषजनक पाई गई। जानकारी के अनुसार जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर की अगुवाई में विभाग की टीम औचक निरीक्षण के लिए बुधवार को प्राइमरी स्कूल रतयोर पहुंची। इस दौरान यहां पर पाया गया कि स्कूल में मात्र 21 बच्चे थे, जबकि मिड डे मील के रिकॉर्ड में 38 बच्चों का खाना लिखा गया था। साथ ही रजिस्टर भी मेंटेन नहीं किया गया था। इसके अलावा खाना देने का जो शेड्यूल था, उसके अनुसार भी खाना नहीं बनाया गया था। जिस पर विभाग की टीम ने मौके पर संबंधित मिड डे मील कर्मचारी से जवाब तलब किया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी को इसमें नोटिस जारी करने को भी कहा है और 15 दिनों में संबंधित कर्मचारी से जवाब मांगा गया है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि उन्होंने नालागढ़ खंड के रतयोर स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें स्कूल में मिड डे मील में 21 बच्चे मौजूद थे और 38 बच्चों का खाना लिखा गया था। इसके अलावा इसका रजिस्टर भी मेंटेन नहीं था और तय शेड्यूल के अनुसार भी खाना नहीं बनाया गया था। जिस पर संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि स्कूल में पढ़ाई संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें