फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक दशक पहले भी इस कंपनी में हुआ था विवाद

Sun, 14 Jul 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी की स्पिनिंग मिल के कामगारों को समझाते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उस दौरान भी आपसी समझौता से हल किया था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी की स्पिनिंग मिल में एक दशक पहले भी इसी तरह से आंदोलन हुआ था। उस दौरान भी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। लेकिन बाद में आपसी समझौता करने के बाद मामला शांत हुआ था। उस दौरान प्रबंधक वर्ग ने यह समझौता किया था कि दोबारा से ऐसा नहीं होगा। उस दौरान भी कामगारों को समय पर उनके ड्यूज नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन

बीते दिन हुए विवाद के बाद मध्य रात्रि को एक मिनट में कामगारों ने तोड़फोड़ कर पत्थर व बोतलें फेंकनी शुरू की। जिससे कार्यालय के शीशे टूट गए। कामगारों ने तीसरी मंजिल से हमला किया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि प्रबंधकों को कामगारों पर हाथ नहीं उठाना चाहिए। छोटे स्तर के कर्मचारी और कामगारों के साथ गालीगलौच व मारपीट करते हैं जिसका उच्च अधिकारियों को कोई पता नहीं चलता है। बीती रात भी ऐसा ही हुआ जो इस विवाद का कारण बना। एसपी इलमा अफरोज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें