फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्यटक स्थल चायल में वर्षा शालिक नहीं, खुले आसमान के निचे खड़े हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल से जाती है सोलन, शिमला समेत कई जगह के लिए बसें
विज्ञापन

पांच साल पहले प्रशासन ने तोड़ी थी वर्षा शालिका, नहीं किया निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल में वर्षा शालिक न होने से स्थानीय ग्रामीणों व पर्यटकों को बसों का इंतजार करने के लिए खुले आसपास के नीचे खड़े होना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को इससे बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चायल से शिमला वाया कुफरी मार्ग जाता है। इसके अलावा चायल से शिमला वाया जुन्गा मार्ग, चायल से डुबलू मार्ग, चायल से टिक्कर मार्ग, चायल से गौड़ा मार्ग, चायल से सोलन वाया झाजा मार्ग, चायल से कंडाघाट मार्ग सहित अनेक मार्ग जाते हैं। जिला प्रशासन ने करीब पांच वर्ष पहले यहां पर बनी वर्षा शालिका को तोड़ दिया था और नई वर्षा शालिका बनाने का आश्वासन स्थानीय जनता को दिया था। आज दिन तक यहां कोई भी नई वर्षा शालिका नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

वर्षा शालिका का निर्माण करवाया जाए
ग्राम पंचायत चायल के उप प्रधान पंकज ठाकुर, ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान महेंद्र कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य आंचल राणा ने बताया इस विषय में कई बार जिला प्रशासन से मांग की गई है कोई भी कारवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि चायल बाजार में वर्षा शालिका का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें